बगहा एक्सप्रेस न्यूज़ जिला संवाददाता पिंटू कुमार रौनियार
चौतरवा । बगहा जिले में हर्षोल्लाश पूर्वक माँ दुर्गा की पूजा की जा रही है.।बगहा एक प्रखंड क्षेत्र में चल रहे शारदीय नवरात्र के मौके पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है. हर तरफ मन्त्रोच्चार एवं हवण से पूरा वातावरण पवित्र हो गया है.जहाँ शनिवार की सुबह सप्तमी के मौके पर पतिलार बाजार स्थित मां बहूरहिया दुर्गा, का पट खुल गया. जहाँ माता का पट खुलते ही माँ के दर्शन को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.वही सुदूर क्षेत्र में स्थापित सैकड़ो माँ दुर्गा की प्रतिमा के पट खुल गया. यहाँ सुरक्षा की दृष्टिकोण से भीड़ पर नियंत्रण रखना पूजा समिति के साथ साथ प्रशाशन के लिए भी
चुनौतीयों भरा होता है.प्रखंड क्षेत्र चौतरवा, परसौनी, इंग्लिशया, सिसवा बसंतपुर, रतवल आदि जगहों पर माता के पट खुलते ही दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमर पड़ी. वही पुलिस निरीक्षक स थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव के निर्देशानुसार पुलिस अधिकारियो संग दलबल निरीक्षण के क्रम में दिखते रहेंगे।











No comments:
Post a Comment