बगहा न्यूज़ एक्सप्रेस संवाददाता उमाशंकर गुप्ता
बगहा/चौतरवा। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन। जिसमें पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुरेश यादव ने पूजा समिति के सदस्यों और पंडाल के संचालकों को कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देशों से सभी को अवगत करवाया और साथ ही पूजा कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से कैसे किया जा सके। इस पर सभी से सुझाव भी लिया साथ ही जनप्रतिनिधियों से प्रशासन के सहयोग की अपेक्षाओं को भी जाना वही पतिलार पंचायत से आए हुए आपदा मित्रो के टीम को भी पूजा कार्यक्रम में सहयोग के लिए प्रेरित किया। वही डॉ अभिषेक मिश्रा ने बताया कि आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बिहार द्वारा प्रशिक्षित पंचायत स्तरीय आपदा मित्रों के अनुभवों की उपयोगिता पंचायत में विभिन्न तरह के कार्यक्रमों आपदाओं आदि में विशेष रूप से काम आ रही है। वहीं थाने पर कामेंद्र कुमार, दिलीप तिवारी के साथ थाना के सभी कर्मी और विभिन्न पंचायत से आए हुए जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।







No comments:
Post a Comment