मृतक के भाई रमाकांत खटीक का आरोप पड़ोस के ठेकेदार बंसी खटीक के पुत्र केशव खटीक ने सरिया मार की हत्या।
बगहा एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता पिंटू कुमार रौनियार
चौतरवा।बगहा पुलिस जिला अनुमंडल थाना क्षेत्र चौतरवा के पंचायत राज लगूनहा चौतरवा के बड़ा लगूनहा गांव के काशी खटीक के पुत्र भोला खटीक हरियाणा के करनाल में मजदूरी मागने को लेकर बातचीत के दौरान ठेकेदार के द्वारा जानबूझ कर लोहे के सरिया से माथा पर वार कर हत्या कर दिया गया। जिसे वह मृत हो गया।इस घटना के पता चलने करने परिवार में चीख पुखार मच गया।इस घटना की सुचना चौतरवा थानाधक्ष्य स पुलिस निरिक्षक सुरेश कुमार यादव को दूरभाष पर दी गई।इस पर तत्वरीत करवाई करते हुए,अपर थानाधक्ष्य कामेश कुमार,एसआई शिवशंकर पासवान,एसआई दिलीप तिवारी स दल बल के द्वारा मृत भोला खटीक के घर पहुची।जहा हरियाणा के करनाल से एबुलेश द्धारा से मृत भोला खटीक के लाश को घर लाया जा चुका था। जहा पुलिस द्धारा मृत भोला खटीक के परिजनों के बयान पर व जॉच रिपोर्ट बनाकर पुलिस द्धारा मृत शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया गया।वही एबुलेश चालक बलवंत सिंह के द्वारा बताया गया की जिस ठेकेदार ने बुलाया उसने बताया कि एक मेरे रिश्तेदार की छत पर से गिरकर मर गया है।जो की इस शव मृतक की शव को उसके घर पहूचाना हैं।जब मैं एमबुलेश लेकर आया तो मृतक की शव को छत से उतारा गया।और जो रिश्तेदार बता रहे थे।वे भी दो लोग गाड़ी में बैठकर बगहा फ्लाई ओभर के पास एमबुलेश को रोक दिया गया।और हमे बोला गया की इस मोबाइल फ़ोन के नम्बर पर बात करके इस शव को घर पहूचा दो,वे लोग चले गए,कुछ देर बाद तक नही आए,तो मैंने उन दोनो को फोन मिलाया तो उनलोगो ने कहा की हमलोग नही जाएंगे।वहा के लोग हमे मार देंगे। और वे लोग वहा से भाग निकले।लेकिन मैने दिए गए नम्बर पर फोन करके उनके घर वालो को फ़ोन करके सूचित किया, उनके लोकेशन के आधार पे मैंने शव को घर लाया।मृतक के भाई रमाकांत खटीक ने बताया कि मेरा भाई पड़ोस के ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए, कहा कि बंसी खटीक के पुत्र केशव खटीक के अंदर में मजदूरी करते थे।लेकिन मेरे भाई ने केशव ठेकेदार से छठ महापर्व को लेकर घर आने को और कमाई हुई मजदूरी का हिसाब करने को कहा लेकिन ठेकेदार द्धारा न जानें व न हिसाब करने को लेकर बातचीत हुई।इस पर केशव खटीक द्धारा उक्त सरिया मेरे भाई पर प्रहार किया गया। जिस पर उनकी मौत मौके पर हो गई।वही थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्धारा जांच पड़ताल का अग्रेसर कार्रवाई की जा रही है।































