बगहा न्यूज एक्सप्रेस संवाददाता पिंटू कुमार रौनियार
बगहा/चौतरवा। शरदीय नवरात्र मां दुर्गा पूजा की रौनक दिखने लगी है।मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पट खुलने शुरू हो गए हैं। इसी के साथ शहर मेले के रंग में नजर आने लगा है। चौतरवा थाना क्षेत्र के मसहूर देवी मंदिरों में से मंदिर आदि शक्ति मां बहूरहीया व कोट माई के मंदिर परिसर में सेभी खूब श्रद्धालु उमड़ रहे। वही सभी दुर्गा मंदिरों में एक साथ सप्तमी तिथि को मां का दरबार सजाया गया है।पट के खुलते ही श्रद्धालु भक्तों की भीड़ मंदिर प्रांगण में माता की एक झलक पाने के लिये उमड़ पड़ी।बेदी पर विधिवत रूप से चलाये जाने बाद माता रानी के दर्शनार्थ लोग हाथों में धूप दीप तथा नैवेद्य का भोग लगाने तथा प्रसाद चढ़ाने के लिए काफी संख्या में भक्तों की भीड़ पूजा पंडाल में देखा गया।वही चौतरवा पुलिस निरीक्षक स थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र के दुर्गा पूजा समिति संघ पुलिस बलो की तैनाती की जा रही है।दुर्गापूजा के दौरान मनचलो पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।









No comments:
Post a Comment