• This is default featured slide 1 title

    Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by NewBloggerThemes.com.

  • This is default featured slide 2 title

    Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by NewBloggerThemes.com.

  • This is default featured slide 3 title

    Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by NewBloggerThemes.com.

  • This is default featured slide 4 title

    Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by NewBloggerThemes.com.

  • This is default featured slide 5 title

    Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by NewBloggerThemes.com.

हरियाणा के करनाल में मजदूरी करने गए,पड़ोस के ठेकेदार ने उतरा मौत के घाट।

 मृतक के भाई रमाकांत खटीक का आरोप पड़ोस के ठेकेदार बंसी खटीक के पुत्र केशव खटीक ने सरिया मार की हत्या।


बगहा एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता पिंटू कुमार रौनियार 










चौतरवा।बगहा पुलिस जिला अनुमंडल थाना क्षेत्र चौतरवा के पंचायत राज लगूनहा चौतरवा के बड़ा लगूनहा गांव के काशी खटीक के पुत्र भोला खटीक हरियाणा के करनाल में मजदूरी मागने को लेकर बातचीत के दौरान ठेकेदार के द्वारा जानबूझ कर लोहे के सरिया से माथा पर वार कर हत्या कर दिया गया। जिसे वह मृत हो गया।इस घटना के पता चलने करने परिवार में चीख पुखार मच गया।इस घटना की सुचना चौतरवा थानाधक्ष्य स पुलिस निरिक्षक सुरेश कुमार यादव को दूरभाष पर दी गई।इस पर तत्वरीत करवाई करते हुए,अपर थानाधक्ष्य कामेश कुमार,एसआई शिवशंकर पासवान,एसआई दिलीप तिवारी स दल बल के द्वारा मृत भोला खटीक के घर पहुची।जहा हरियाणा के करनाल से एबुलेश द्धारा से मृत भोला खटीक के लाश को घर लाया जा चुका था। जहा पुलिस द्धारा मृत भोला खटीक के परिजनों के बयान पर व जॉच रिपोर्ट बनाकर पुलिस द्धारा मृत शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया गया।वही एबुलेश चालक बलवंत सिंह के द्वारा बताया गया की जिस ठेकेदार ने बुलाया उसने बताया कि एक मेरे रिश्तेदार की छत पर से गिरकर मर गया है।जो की  इस शव मृतक की शव को उसके घर पहूचाना हैं।जब मैं एमबुलेश लेकर आया तो मृतक की शव को छत से उतारा गया।और जो रिश्तेदार बता रहे थे।वे भी दो लोग गाड़ी में बैठकर बगहा फ्लाई ओभर के पास एमबुलेश को रोक दिया गया।और हमे बोला गया की इस मोबाइल फ़ोन के नम्बर पर बात करके इस शव को घर पहूचा दो,वे लोग चले गए,कुछ देर बाद तक नही आए,तो मैंने उन दोनो को फोन मिलाया तो उनलोगो ने कहा की हमलोग नही जाएंगे।वहा के लोग हमे मार देंगे। और वे लोग वहा से भाग निकले।लेकिन मैने दिए गए नम्बर पर फोन करके उनके घर वालो को फ़ोन करके सूचित किया, उनके लोकेशन के आधार पे मैंने शव को घर लाया।मृतक के भाई रमाकांत खटीक ने बताया कि मेरा भाई पड़ोस के ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए, कहा कि बंसी खटीक के पुत्र केशव खटीक के अंदर में मजदूरी करते थे।लेकिन मेरे भाई ने केशव ठेकेदार से छठ महापर्व को लेकर घर आने को और कमाई हुई मजदूरी का हिसाब करने को कहा लेकिन ठेकेदार द्धारा न जानें व न हिसाब करने को लेकर बातचीत हुई।इस पर केशव खटीक द्धारा उक्त सरिया मेरे भाई पर प्रहार किया गया। जिस पर उनकी मौत मौके पर हो गई।वही थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्धारा जांच पड़ताल का अग्रेसर कार्रवाई की जा रही है।

Share:

डूबते सूर्य को दिया अर्ध्य, आज उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती किया,व्रत समाप्त।

बगहा एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता पिंटू कुमार  रौनियार 







चौतरवा। बिहार और उत्तरप्रदेश का चार दिनों तक उपवास रखे जाने वाला व्रत छठ व्रत पुत्र प्राप्ति, समृद्धि एवं मंगलकामना के पर्व छठ पर रविवार की शाम रतवल, छठघाट व समते थाना क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर व्रत की महिलाओ ने सूर्य देव को अर्घ्य दिया।रतवल छठिया घाट नदी के तट पर छठ पूजा का विशेष माहौल रहा। अन्य तालाब व जलाशयों में भी सूर्य देव को अर्घ्य दिया गया। छठघाट में दोपहर से ही छठव्रतियोंं एवं दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।बड़ी संख्या में छठव्रती अपने पूरे परिवार एवं गाजे-बाजे के साथ छठघाट पहुंच रहे थे। शाम को पूरे विधि-विधान से सूर्य देव की आराधना की गई। छठव्रतियों ने डूबते सूर्य एवं छठमाता की आराधना की। इस दौरान आतिशबाजियां और गाजे-बाजे से माहौल रंगीन रहा। व्यावसायिक एवं अन्य कारणों से बड़ी संख्या में यहां आकर बस चुके बिहार एवं उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों द्वारा मनाया जाने वाला यह पर्व धीरे-धीरे सभी राज्यों की संस्कृति में भी मिलता जा रहा है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी इस अवसर पर छठघाट पहुंचे। जिससे छठ घाट में भीड़ कुछ ज्यादा ही दिखी। वही अंचल इंस्पेक्टर आनंद कुमार,चौतरवा थाना प्रभारी पुलिस स पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार यादव,एसआई दिलीप तिवारी,समेत स दल बल,और महिलाओं के लिए महिला पुलिस सुरक्षा के दृष्टि से छठ घाटों के अंदर गस्ती करते दिखी।छठ त्योहार पूर्वांचल का हैै। बिहार और उत्तरप्रदेश में इसे मनाया जाता है, लेकिन अब यह प्रदेश की सीमाएं लांघ चुका है।छठघाट पर छलकते जनसैलाब को देखकर यह अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता था कि घर से बाहर निकले पूर्वांचल के लोग छठ पर घर वापस जाने के बजाय अब अपने शहर में छठ मनाना ज्यादा पसंद करने लगे हैं।आज होगी उगते सूरज की पूजा

सोमवार को तड़के भी सूर्य को अर्घ्य दिया गया।

Share:

एक पिकप वैन समते 1013 लीटर विदेशी शराब संघ चालक गिरफ्तार।

बगहा न्यूज एक्सप्रेस संवाददाता पिंटू कुमार रौनियार 







चौतरवा/नदी।बगहा पुलिस जिला अनुमंडल अंतर्गत नदी थाना की पुलिस ने शनिवार की समकालीन के दौरान नैनहा पुलिस चेक पोस्ट से पर गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के क्रम में पिकअप वैन से एक सौ सोलह कार्टून विदेशी शराब संघ  एक चालक को गिरफ्तार किया।वही शराब कुल मात्रा 200 लीटर की है वहीं पुलिस ने शराब लोडेड पिकअप को जप्त करते हुए, देखा तो ऊपर बिस्कुट का कार्टन और अंदर शराब का कार्टन छिपाकर रखा गया था। नदी थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आलोक में कार्रवाई करते हुए संध्या नैनहा पुलिस चेक पोस्ट पर एसआई डीएन सिंह के नेतृत्व पुलिस बल द्धारा में वाहन जांच किया जाने लगा।तभी जांच के क्रम में पिकप वैन की तलासी के दौरान शराब बरामद की गई। यह पिकप वैन उत्तर प्रदेश का बताई जा रही है। वही थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार पिकअप चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पटेहरवा अंतर्गत ग्राम पुरैना जानवी पट्टी निवासी रफीक अहमद के पैंतीस वर्षीय पुत्र अनीश अहमद उर्फ राजू के रूप मे की गई। वही गिरफ्तार चालक के खिलाफ बिहार मध्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिक की दर्ज करते हुए न्याय हिरासत में लेकर बगहा जेल भेज दिया गया।
Share:

पंचायत की मुखिया शोभा देवी को मिल रहा अच्छे कार्य के लिए बधाई.*

 ठकराहा परसौना छठ घाट की सुंदरता का हो रहा चर्चा..


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है छठ घाट का वीडियो..


छठ घाट के पास पार्क निर्माण से  छठ घाट के सुंदरता में लगा चार चांद


परसौना छठ घाट पर बनेगा सेल्फी प्वाइंट,बच्चों में उत्साह।

 बगहा एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विकाश तिवारी 



ठकरॉहा। वैसे तो प्रखंड क्षेत्र का परसौना छठ घाट की सुंदरता हमेशा प्रखंड क्षेत्र के छठ व्रतियों के लिए एक सौगात देता है। परसौना छठ घाट की साफ सफाई,सजावट,महिलाओं के लिए जल एवं किसी की भी अचानक तबीयत खराब हो जाने पर एंबुलेंस की व्यवस्था सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस परसौना छठ घाट हमेशा ही चर्चा में रहता है। इस साल छठ घाट के पास बना पंचायत से पार्क छठ घाट की शोभा में चार चांद लग रहा है। गांव के जो लोग रोजी-रोटी के लिए प्रदेश जाकर रह रहे हैं। वे लोग छठ व्रत करने के लिए गांव में आए तो छठ घाट के पास बना पार्क निर्माण देख उन सभी का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रखंड क्षेत्र के नवयुवक,बच्चों ने छठ घाट की सुंदरता का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया है।सोशल मीडिया पर छठ घाट का वीडियो वायरल होते ही खूब सुर्खियां बिटोर रहा है।उम्मीद लगाया जा रहा है कि प्रत्येक साल के भांति इस साल सबसे ज्यादा छठ व्रत करने वाले लोग परसौना छठ घाट से ही पूजा याचना करने वाले हैं। *एकमात्र कारण स्पष्ट है कि प्रत्येक साल परसौना छठ घाट पर मुखिया शोभा देवी के द्वारा छठ व्रतियों के लिए विशेष प्रबंध किए जाते हैं।* इस साल पार्क निर्माण एवं सेल्फी प्वाइंट छठ घाट का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सोशल मीडिया पर जहां एक तरफ परसौना छठ घाट की सुंदरता का वीडियो वायरल हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ *पंचायत की विकास पुरुष महिला मुखिया शोभा देवी* को बधाइयां देने वालों का ताता लगा हुआ है। मुखिया शोभा देवी ने बताया कि बिहार का सबसे बड़ा महापर्व छठ में महिलाओं को 3 दिन तक व्रत रहना पड़ता है। ऐसे में हम सभी लोगों की दायित्व बनता है कि महिलाओं के लिए प्रत्येक छठ घाटों पर विशेष प्रबंध किए जाएं. मैं हमेशा ही पंचायत को भव्य एवं सुंदर बनाने के लिए संकल्पित रहती हु। पंचायत में हमेशा संकल्प के भावना से ही कार्य करती हूं। अगर जनता का प्यार मिलता रहा तो आने वाले समय में छठ व्रतियों के लिए और विशेष प्रबंध किए जाएंगे।

Share:

भितहा मे 25 लीटर बंटी बबली फ्रूटी के साथ तस्कर गिरफ्तार।

 बगहा एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता भितहादु र्गेश कुमार गुप्ता




भितहा ।थाना क्षेत्र के गुरुवार की शाम स्थानीय थाने की टीम ने गुप्त सुचना के दौरान खैरवा से दौनाहा जाने वाली सड़क पर  चेकिंग के क्रम में पलाटीना मोटर साइकिल से 25 लीटर बंटी बबली  देशी शराब फ्रूटी पैक के साथ श्रीकांत पटेल पिता रामचंद्र चौधरी ग्राम डीही थाना धनहा जिला प. चंपारण को गिरफ्तार किया गया है।  इस संबंध में थानाध्यक्ष शाहिद अनवर अंसारी ने बताया कि इस मामले में  निवासी डीही श्रीकांत पटेल पिता रामचंद्र चौधरी के विरुद्ध प्राथमिकी कर उसकी गिरफ्तारी किया गया। इस संबंध में मद्यनिशेध कानून के अंतर्गत भितहा थाना अंतर्गत कांड दर्ज कर श्रीकांत पटेल को गिरफ्तार कर बगहा कोर्ट भेजा जा रहा है।

Share:

बिहार में छठ महापर्व नहाय-खाय के साथ शुरू, हुई चार दिवसीय वर्त

बगहा एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता पिंटू कुमार रौनियार 

 चौतरवा। लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ शुक्रवार से प्रारंभ हो गया है। शनिवार को छठव्रती खरना करेंगे। रविवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को छठ महापर्व का पहला अर्घ्‍य दिया जाएगा। पटना सहित बिहार के तमाम शहरों में व्रती गंगा सहित अन्‍य नदियों, तालाबों, नहरों और जलाशयों के किनारे भगवान सूर्य को अर्घ्‍य देंगे।चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार तक सोमवार को उगते हुए सूर्य को दूसरा अर्घ्‍य देने से साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो जाएगा। बिहार में नहाय-खाय को लेकर शुक्रवार को खूब उत्‍साह देखा जा रहा है। तमाम नदियों के घाटों पर व्रतियों का सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गया था।अरवा चावल और कद्दू की सब्‍जी खाएंगे व्रती।छठव्रती नहाय-खाय से पहले गुरुवार को दिनभर घरों की सफाई में जुटे रहे। शुक्रवार को नहाय-खाय के दिन गंगा के पावन जल से घरों की धुलाई की जाएगी। कल सुबह से ही नदी में स्नान का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा। नहाय-खाय के दिन अरवा चावल, कद्दू की सब्जी, चना की दाल बनाई जाएगी।

Share:

छठ घाटों सहित आने-जाने वाले मार्गों की कराएं समुचित साफ-सफाई: जिलाधिकारी।

 

घाटों एवं आने-जाने वाले रास्ते में पर्याप्त रौशनी, खतरनाक घाटों की बैरिकेडिंग, घाटों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम, मेडिकल टीम आदि की व्यवस्था करें सुनिश्चित।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

बगहा एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता पिंटू कुमार रौनियार 



छठ महापर्व को लेकर विधि-व्यवस्था संधारण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर की जा रही तैयारियों की आज जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा समीक्षा की गयी।जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि पूर्व के पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने में सभी अधिकारियों एवं कर्मियों का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व 17 नवंबर को नहाय खाय से प्रारंभ होकर 18 नवंबर को खरना, 19 नवंबर को भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य (संध्याकालीन) एवं 20 नवंबर को द्वितीय अर्घ्य (प्रातःकालीन) के साथ सम्पन्न होगा। महापर्व छठ को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन कृतसंकल्पित है। छठव्रतियों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखना है। सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ अपने-अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन तत्परतापूर्वक करेंगे।उन्होंने कहा कि छठ पूजा के अवसर पर विभिन्न घाटों पर व्रतियों के साथ बच्चों, महिलाओं, युवकों एवं वृद्धों की भारी भीड़ एकत्र होती है, एवं भगदड़ होने की संभावना रहती है। नदी, तालाबों में कोई डूबे नहीं, इस हेतु एहतियातन सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाय।छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को लेकर ऐहतियातन सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखनी हैै। छठ घाटों सहित आने-जाने वाले मार्गों की समुचित साफ-सफाई, पर्याप्त रौशनी, खतरनाक घाटों की बैरिकेडिंग, घाटों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम, मेडिकल टीम आदि की व्यवस्थाएं रहनी चाहिए। बड़े घाटों पर सीसीटीवी का अधिष्ठापन आवश्यक है।जिलाधिकारी ने कहा कि अर्घ्य के समय बच्चे नदी, तालाबों आदि के पास नहीं जाए, इस पर विशेष ध्यान देना होगा। इस हेतु पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लगातार मैसेज प्रसारित किया जाय। नावों के परिचालन पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। छठ घाटों पर पटाखों की बिक्री एवं संचालन को नियंत्रित किया जाना है।उन्होंने कहा कि सभी संबंधित प्रत्येक छठ घाटों का फिजिकल वेरिफिकेशन करेंगे। बांस आदि के माध्यम से घाटों की गहराई का आकलन कर लेंगे। खतरनाक घाटों पर फ्लैक्स, बैनर का अधिष्ठापन कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि दुर्घटना की संभावना नहीं रहे। खतरनाक घाटों की समुचित घेराबंदी की जाए तथा वहाँ पर स्पष्ट सूचक बोर्ड एवं झन्डे पर्याप्त संख्या में लगाया जाय।उन्होंने निर्देश दिया कि छठ महापर्व को लेकर छठ घाटों पर किये जा रहे कार्यों की लगातार माॅनिटरिंग एवं निरीक्षण सभी एसडीएम करेंगे। नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया सहित सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी तथा सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने कहा कि महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर छट घाटों पर पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम का अधिष्ठापन कराना सुनिश्चित किया जाय। इसके साथ ही अस्थायी शौचालय का निर्माण भी कराया जाय। एसडीआरएफ की टीम पूरी तरह मुस्तैद रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित गति से कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री अमरकेश डी ने कहा कि छठ महापर्व को लेकर सभी थानाध्यक्ष अलर्ट रहेंगे। नदियों में नाव का परिचालन नहीं हो, इसे सुनिश्चित करेंगे। असामाजिक तत्वों पर नजर बनाकर रखेंगे और उनके विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करेंगे।जिलाधिकारी द्वारा जिलेवासियों अपील की गयी है कि जिलेवासी महापर्व छठ को  कि शांतिपूर्ण, आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। जिला प्रशासन द्वारा चाक-चैबंद व्यवस्था की जा रही है। छठव्रतियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए पूजा आयोजन समितियों से समन्वय स्थापित कर छठ घाट, आने-जाने वाले मार्गों की समुचित साफ-सफाई, पर्याप्त रौशनी आदि की व्यवस्था की जा रही है।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री अमरकेश डी, अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, एसडीएम, बगहा, डाॅ0 अनुपमा सिंह, एसडीएम, बेतिया, श्री विनोद कुमार, एसडीएम, नरकटियागंज, श्री सूर्य प्रकाश कुमार सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी आदि उपस्थित रहे तथा सभी एसडीपीओ, थानाध्यक्ष आदि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

Share:

दीपावली और छठ पूजा को लेकर प्रतिदिन साफ सफाई अभियान जोरो पर






बगहा एक्सप्रेस संवाददाता पिंटू कुमार रौनियार 




चौतरवा।प्रखंड बगहा एक के पतिलार पंचायत में दीपावली और छठ को लेकर साफ सफाई का कार्य जोरों शोरों पर है।पतिलार मुखिया पायल मिश्रा और मुखिया प्रतिनिधि डॉ अभिषेक मिश्रा पंचायत स्तरीय पूरे सफाई कर्मियों की टीम के द्वारा अपने प्रतिनिधित्व में पूरे पंचायत को साफ करने का कार्य करवा रहे है।डॉ अभिषेक मिश्रा ने बताया कि हमारे यहां लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत चयनित सफाई कर्मियों के द्वारा प्रतिदिन तो सफाई का कार्य किया ही जाता है।लेकिन दीपावली और छठ जैसे महापर्व को देखते हुए मुख्य सड़क गली बाजार स्कूल पंचायत भवन परिसर मंदिर आदि सभी सार्वजनिक जगहो की विशेष रूप से विधिवत साफ-सफाई कार्य करवाया जा रहा है।दीपावली के दिन अयोध्या के राजा राम अपने चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात लौटे थे। अयोध्यावासियों का हृदय अपने परम प्रिय राजा के आगमन से प्रफुल्लित हो उठा था।और उन्होंने अपने घर रास्ते से लेकर पूरे राज्य को सजा दिया था।हमलोग भी अपने पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने हेतु और हमारा पंचायत पूरे राज्य स्तर पर माडल के रूप में जाना जाए।इसकी पूरी कोशिश की जा रही है पंचायत के सतरह वार्डों के प्रत्येक घर में सफ़ाई कर्मी सुबह में कचरा उठाव करने जाते है।और स्वच्छता पर्यवेक्षक गोबिंद कुमार की निगरानी में नियमित रूप से यह कार्य किया जाता है।और पंचायत के हर विकास के कार्यों को जमीनी स्तर पर लाकर ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है।स्वच्छता पर्यवेक्षक गोबिंद कुमार ने बताया की मुखिया पायल मिश्रा के देख रेख मे पंचायत को पूरी तरह से स्वच्छ और साफ रखने के लिए संकल्पित है सफाई कर्मी में रमेश पासवान, उदयभान बैठा, गुड्डू डोम, धर्मेंद्र राउत, बसंत कुमार सहित तमाम सफाई कर्मी मौजुद रहे।

Share:

डीएसपी पद के लिए चयनित मिथिलेश तिवारी का भव्य सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।


पतिलार के मुखिया पायल मिश्रा संघ मुखिया प्रतिनिधि डॉ अभिषेक मिश्रा चौतरवा थाना प्रभारी सुरेश कुमार संघ थाना के अधिकारियो को भेट की अंगवस्त्र संघ फूल माला ।


बगहा एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता पिंटू कुमार रौनियार 








 




चौतरवा। प्रखंड बगहा एक के पतिलार पंचायत के मुखिया पायल मिश्रा संघ मुखिया प्रतिनिधि डॉ अभिषेक मिश्रा के द्वारा बीपीएससी में डीएसपी पद के लिए चयनित पंचायत के मिथिलेश तिवारी का भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।साथ ही चौतरवा थाना प्रभारी सुरेश यादव को इंस्पेक्टर के रूप में प्रोन्नत होने और एसआई दिलिप तिवारी, बाल्मिकी प्रसाद को भी प्रोन्नति मिलने पर फूल मालाओं और अंग वस्त्रों के द्वारा सम्मानित किया गया।ज्योतिष शास्त्र के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करने वाले गोल्ड मेडलिस्ट आचार्य पंडित प्रभाकर शुक्ला जी को भी सम्मानित किया गया। मुखिया प्रतिनिधि डॉ अभिषेक मिश्रा ने बताया की पतिलार की भूमि स्वाथ्य शिक्षा शास्त्र से लेकर खेल कूद और सभी बड़े से बड़े क्षेत्र में होनहरो को विकसित करने का कार्य की है।और आगे भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यहां के बच्चें अपनी प्रतिभा के बल पर पहुंच कर पूरे क्षेत्र और समाज का मान बढ़ाएंगे। डीएसपी पद के लिए चयनित मिथिलेश तिवारी ने बोलते हुए पाए पद का श्रेय अपने माता-पिता गुरुजनों और मित्रो को दिया।उन्होंने बताया की उनके सहयोग आर्थिक सामाजिक और मानसिक रूप से मिला जिसका परिणाम रहा की आज मैं इस मुकाम पर हू।वही चौतरवा थाना प्रभारी स पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार यादव ने बताया की अपने सेवा काल में हमेशा न्याय के साथ खड़ा रहा हू।और आगे भी प्रशासनिक कार्यों को बेहतर ढंग से संपादित करुगा l सम्मान समारोह में गांव के रिटायर्ड शिक्षक,बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधी और सामाजिक कार्यकर्ता सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजुद रहे आचार्य पंडित प्रभाकर शुक्ला ने बताया की इस तरह का पहला कार्यक्रम पंचायत में हुआ है।और डॉ अभिषेक मिश्रा के द्वारा ऐसा आयोजन करने से युवाओं और छात्रों को प्रेरणा मिलेगी।

Share:

माता के पट खुलते ही दर्शन को उमर पड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बगहा एक्सप्रेस न्यूज़ जिला संवाददाता पिंटू कुमार रौनियार 

 चौतरवा । बगहा जिले में हर्षोल्लाश पूर्वक माँ दुर्गा की पूजा की जा रही है.।बगहा एक प्रखंड क्षेत्र में चल रहे शारदीय नवरात्र के मौके पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है. हर तरफ मन्त्रोच्चार एवं हवण से पूरा वातावरण पवित्र हो गया है.जहाँ शनिवार की सुबह सप्तमी के मौके पर पतिलार बाजार स्थित मां बहूरहिया  दुर्गा, का पट खुल गया. जहाँ माता का पट खुलते ही माँ के दर्शन को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.वही सुदूर  क्षेत्र में स्थापित सैकड़ो माँ दुर्गा की प्रतिमा के पट खुल गया. यहाँ सुरक्षा की दृष्टिकोण से भीड़ पर नियंत्रण रखना पूजा समिति के साथ साथ प्रशाशन के लिए भी






चुनौतीयों भरा होता है.प्रखंड क्षेत्र चौतरवा, परसौनी, इंग्लिशया, सिसवा बसंतपुर, रतवल आदि जगहों पर माता के पट खुलते ही दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमर पड़ी. वही पुलिस निरीक्षक स थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव के निर्देशानुसार पुलिस अधिकारियो संग दलबल निरीक्षण के क्रम में दिखते रहेंगे।

Share:

उच्चतर माध्यमिक जंगल लुअठहा के कुशीनगर में अधिक अंक लाने वाले बच्चों एव बच्चियो को इनाम द्वारा किया सम्मानित।


 भीतहा/दुदही बगहा एक्सप्रेस न्यूज संवाददाता अजय गुप्ता 





भीतहा।दुदही के. पी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जंगल लुअठहा के कुशीनगर में अधिक अंक लाने वाले बच्चों एव बच्चियो को इनाम द्वारा सम्मानित किया गया, विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार संचालक सुहेल राजा ओर इस अवसर पर उपस्थित थे, वही प्रधानाध्यापक  कि शिक्षा के बिना कोई सफलता नहीं हो सकता जो छात्रों काफी मेहनत ज्यादा करता है वह एक दिन सफलता उसको मिलता है वही संचालक सुहेल राजा ने बताया कि शिक्षा हम सभी के उज्जला के लिया आवश्कता है की हम सभी छात्रों मेहनत से पढ़ाई करे कि सफलता से हासिल कर माता पिता/ गुरुजनों कि समाज में सिर उच्च हो, शिक्षा हम सभी को बहुत ज्यादा जरूरी है इस समय बिना शिक्षा के  समाज में कोई कद्र नहीं मिलेगा।

Share:

आदि शक्ति मां दुर्गा के आज खुलेंगे पट,गांव से लेकर शहर तक दिखने लगी मेले की रौनक।देवी मंदिरों में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु।।

 बगहा न्यूज एक्सप्रेस संवाददाता पिंटू कुमार रौनियार





बगहा/चौतरवा। शरदीय नवरात्र मां दुर्गा पूजा की रौनक दिखने लगी है।मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पट खुलने शुरू हो गए हैं। इसी के साथ शहर मेले के रंग में नजर आने लगा है। चौतरवा थाना क्षेत्र के मसहूर देवी मंदिरों में से मंदिर आदि शक्ति मां बहूरहीया व कोट माई के मंदिर परिसर में सेभी खूब श्रद्धालु उमड़ रहे। वही सभी दुर्गा मंदिरों में एक साथ सप्तमी तिथि को मां का दरबार सजाया गया है।पट के खुलते ही श्रद्धालु भक्तों की भीड़ मंदिर प्रांगण में माता की एक झलक पाने के लिये उमड़ पड़ी।बेदी पर विधिवत रूप से चलाये जाने बाद माता रानी के दर्शनार्थ लोग हाथों में धूप दीप तथा नैवेद्य का भोग लगाने तथा प्रसाद चढ़ाने के लिए काफी संख्या में भक्तों की भीड़ पूजा पंडाल में देखा गया।वही चौतरवा पुलिस निरीक्षक स थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र के दुर्गा पूजा समिति संघ पुलिस बलो की तैनाती की जा रही है।दुर्गापूजा के दौरान मनचलो पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

Share:

शारदीय नवरात्र को लेकर निकाली भव्य कलश यात्रा।

  बगहा न्यूज़ एक्सप्रेस ।संवाददाता पिंटू कुमार रौनियार





चौतरवा।प्रखंड बगहा एक स्थित पतिलार पंचायत के चैनपुर स्थित काली माता स्थान से शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसकी अध्यक्षता पतिलार मुखिया पायल मिश्रा और मुखिया प्रतिनिधि डॉ अभिषेक मिश्रा ने किया कलश यात्रा चैनपुर काली स्थान से होकर पंचायत स्थित एतिहासिक मां बहुरहिया मन्दिर से होते हुए रतवल रोहुवा नदी से जल भर कर फिर लक्ष्मीपुर होते हुए काली स्थान तक आई जिसमें लगभग 501 कन्याओं ने भाग लिया कलश यात्रा को पूरे सामाजिक सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सुरेश यादव अपने पूरे टीम के साथ पूरी मुस्तैदी के साथ मौजुद रहे।वही मुखिया प्रतिनिधि डॉ अभिषेक मिश्रा अपने पंचायत स्तरीय आपदा मित्रों की टीम के साथ कलश यात्रा में शामिल श्रदालु और कन्याओं को सड़क पर सुरक्षित तरीके से जल भराव हो सके इसके लिए पूरी व्यवस्था में लगे रहे मुखिया पायल मिश्रा ने बताया की पतिलार की भूमि हर वर्ग और समुदाय के धार्मिक कार्यों में सदैव लगे रहने वाली भूमि के नाम से जानी जाती है और सभी लोग बढ़ चढ़ कर इसमें भागीदारी लेते है पुजा समिति के सदस्यो में धुरेंद् यादव, अरविन्द यादव, राजेंद्र यादव, वासुदेव यादव , शांति देवी लालमुनि देवी, रीना देवी आदि आदि सहित हजारों की संख्या में लोग मौजुद रहे।

Share:

दुर्गा पूजा को लेकर चौतरवा थाना परिसर में किया गया शांति समीक्षा कि बैठक।

 बगहा न्यूज़ एक्सप्रेस संवाददाता उमाशंकर गुप्ता


बगहा/चौतरवा। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन। जिसमें पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुरेश यादव ने पूजा समिति के सदस्यों और पंडाल के संचालकों को कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देशों से सभी को अवगत करवाया और साथ ही पूजा कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से कैसे किया जा सके। इस पर सभी से सुझाव भी लिया साथ ही जनप्रतिनिधियों से प्रशासन के सहयोग की अपेक्षाओं को भी जाना वही पतिलार पंचायत से आए हुए आपदा मित्रो के टीम को भी पूजा कार्यक्रम में सहयोग के लिए प्रेरित किया। वही डॉ अभिषेक मिश्रा ने बताया कि आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बिहार द्वारा प्रशिक्षित पंचायत स्तरीय आपदा मित्रों के अनुभवों की उपयोगिता पंचायत में विभिन्न तरह के कार्यक्रमों आपदाओं आदि में विशेष रूप से काम आ रही है। वहीं थाने पर कामेंद्र कुमार, दिलीप तिवारी के साथ थाना के सभी कर्मी और विभिन्न पंचायत से आए हुए जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share:

जिलाधिकारी ने पतिलार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण।अस्पताल के टूटे हुए फर्श की मरम्मत कराने का दिया निर्देश।

बगहा न्यूज एक्सप्रेस संवादाता पिंटू कुमार रैनियार 



चौतरवा।जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पतिलार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अस्पताल का फर्श टूटा हुआ पाया गया। जिलाधिकारी ने इसकी मरम्मती कराने का निर्देश दिया। फीमेल वार्ड में कई प्रकार की दवाइयां और सामग्री पाए गए। इस संदर्भ में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यालय से यहां स्टॉक किया जाता है और इंडेंट के अनुसार यहां से सम्बंधित अस्पताल को उपलब्ध कराया जाता है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० सूर्य नारायण महतो ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या रहती है और साथ ही बाउंड्री का निर्माण कराने का अनुरोध किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने जिलाधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि यहां आने वाले रोगियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाता है ।तत्पश्चात उनके समुचित इलाज की व्यवस्था की जाती है। रोस्टर के अनुसार डॉक्टर उपस्थित रहते हैं । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बगहा किरण कुमार गोरख जाधव, अनुमंडल पदाधिकारी बगहा डॉ अनुपमा सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार उपस्थित रहे।

Share:

शांति व सद्भाव के बीच नवरात्रि पर निकली कलश यात्रा।





चौतरवा।शारदीय नवरात्र को लेकर रविवार को चौतरवा थाना क्षेत्र के सभी मंदिर का जलभरी यात्रा गंडकी नारायणी नदी के पावन तट से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश में जल भर कर महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने दुर्गा पूजा के अलग अलग मंदिर कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में जय माता दी उद्घोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। नवरात्र के पहले दिन या देवी सर्व भूतेषू मातृ रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: मंत्र के साथ मां शैलपुत्री की पूजा आरंभ हुई।इसको लेकर थाना क्षेत्र के अधिकतर मंदिरों व घरों में कलश स्थापना के चलते भक्तिमय माहौल बना रहा। भक्तों ने दुर्गा सप्तशती के मंत्रों के उच्चारण कर मां दुर्गा की आराधना की। दुर्गा मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापन कर दुर्गा मां का पूजन कार्यक्रम शुरू किया गया।चौतरवा थानाध्यक्ष स पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि जलभरी यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिस अधिकारियों संघ पुलिस बल मौजूद रहेंगे।

Share:

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित



 

 बगहा एक्सप्रेस न्यूज संवाददाता पिंटू कुमार रौनियार 


चौतरवा।शुक्रवार को स्थानीय थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन चौतरवा थाना अध्यक्ष स पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया।थानाध्यक्ष संघ पुलिस पदाधिकारी सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया।इस दौरान सीओ और थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव  बताया की यह  बैठक में शांति पूर्वक दुर्गा पूजा समारोह आयोजित करने का निर्देश के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में किसी प्रकार का तीव्र ध्वनि बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। दुर्गा पूजा में भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी।थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी हाल में दुर्गा पूजा के मौके पर हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दुर्गा पूजा में भीड़-भाड़ वाले जगहों पर पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी। पूजा समिति को भी इस बात का ख्याल रखना होगा कि पूजा पंडाल में किसी प्रकार का भगदड़ न हो एवं प्रशासन द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के अनुसार ही पूजा होगी।

Share:

Theme Support

Need our help to upload or customize this blogger template? Contact me with details about the theme customization you need.

Search This Blog

Powered by Blogger.

Blog Archive

Labels

हरियाणा के करनाल में मजदूरी करने गए,पड़ोस के ठेकेदार ने उतरा मौत के घाट।

 मृतक के भाई रमाकांत खटीक का आरोप पड़ोस के ठेकेदार बंसी खटीक के पुत्र केशव खटीक ने सरिया मार की हत्या। बगहा एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता पिंटू...

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

  • Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit.
  • Aliquam tincidunt mauris eu risus.
  • Vestibulum auctor dapibus neque.

Sample Text

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua.

Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation test link ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat.

Pages

Theme Support

Need our help to upload or customize this blogger template? Contact me with details about the theme customization you need.