बगहा एक्सप्रेस न्यूज संवाददाता पिंटू कुमार रौनियार
चौतरवा।शुक्रवार को स्थानीय थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन चौतरवा थाना अध्यक्ष स पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया।थानाध्यक्ष संघ पुलिस पदाधिकारी सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया।इस दौरान सीओ और थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव बताया की यह बैठक में शांति पूर्वक दुर्गा पूजा समारोह आयोजित करने का निर्देश के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में किसी प्रकार का तीव्र ध्वनि बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। दुर्गा पूजा में भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी।थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी हाल में दुर्गा पूजा के मौके पर हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दुर्गा पूजा में भीड़-भाड़ वाले जगहों पर पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी। पूजा समिति को भी इस बात का ख्याल रखना होगा कि पूजा पंडाल में किसी प्रकार का भगदड़ न हो एवं प्रशासन द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के अनुसार ही पूजा होगी।
No comments:
Post a Comment