चौतरवा।शारदीय नवरात्र को लेकर रविवार को चौतरवा थाना क्षेत्र के सभी मंदिर का जलभरी यात्रा गंडकी नारायणी नदी के पावन तट से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश में जल भर कर महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने दुर्गा पूजा के अलग अलग मंदिर कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में जय माता दी उद्घोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। नवरात्र के पहले दिन या देवी सर्व भूतेषू मातृ रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: मंत्र के साथ मां शैलपुत्री की पूजा आरंभ हुई।इसको लेकर थाना क्षेत्र के अधिकतर मंदिरों व घरों में कलश स्थापना के चलते भक्तिमय माहौल बना रहा। भक्तों ने दुर्गा सप्तशती के मंत्रों के उच्चारण कर मां दुर्गा की आराधना की। दुर्गा मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापन कर दुर्गा मां का पूजन कार्यक्रम शुरू किया गया।चौतरवा थानाध्यक्ष स पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि जलभरी यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिस अधिकारियों संघ पुलिस बल मौजूद रहेंगे।
Home »
Bagahanews exp.com
» शांति व सद्भाव के बीच नवरात्रि पर निकली कलश यात्रा।










No comments:
Post a Comment