बगहा एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता पिंटू कुमार रौनियार
चौतरवा। प्रखंड बगहा एक के पतिलार पंचायत के मुखिया पायल मिश्रा संघ मुखिया प्रतिनिधि डॉ अभिषेक मिश्रा के द्वारा बीपीएससी में डीएसपी पद के लिए चयनित पंचायत के मिथिलेश तिवारी का भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।साथ ही चौतरवा थाना प्रभारी सुरेश यादव को इंस्पेक्टर के रूप में प्रोन्नत होने और एसआई दिलिप तिवारी, बाल्मिकी प्रसाद को भी प्रोन्नति मिलने पर फूल मालाओं और अंग वस्त्रों के द्वारा सम्मानित किया गया।ज्योतिष शास्त्र के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करने वाले गोल्ड मेडलिस्ट आचार्य पंडित प्रभाकर शुक्ला जी को भी सम्मानित किया गया। मुखिया प्रतिनिधि डॉ अभिषेक मिश्रा ने बताया की पतिलार की भूमि स्वाथ्य शिक्षा शास्त्र से लेकर खेल कूद और सभी बड़े से बड़े क्षेत्र में होनहरो को विकसित करने का कार्य की है।और आगे भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यहां के बच्चें अपनी प्रतिभा के बल पर पहुंच कर पूरे क्षेत्र और समाज का मान बढ़ाएंगे। डीएसपी पद के लिए चयनित मिथिलेश तिवारी ने बोलते हुए पाए पद का श्रेय अपने माता-पिता गुरुजनों और मित्रो को दिया।उन्होंने बताया की उनके सहयोग आर्थिक सामाजिक और मानसिक रूप से मिला जिसका परिणाम रहा की आज मैं इस मुकाम पर हू।वही चौतरवा थाना प्रभारी स पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार यादव ने बताया की अपने सेवा काल में हमेशा न्याय के साथ खड़ा रहा हू।और आगे भी प्रशासनिक कार्यों को बेहतर ढंग से संपादित करुगा l सम्मान समारोह में गांव के रिटायर्ड शिक्षक,बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधी और सामाजिक कार्यकर्ता सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजुद रहे आचार्य पंडित प्रभाकर शुक्ला ने बताया की इस तरह का पहला कार्यक्रम पंचायत में हुआ है।और डॉ अभिषेक मिश्रा के द्वारा ऐसा आयोजन करने से युवाओं और छात्रों को प्रेरणा मिलेगी।









No comments:
Post a Comment