बगहा न्यूज़ एक्सप्रेस ।संवाददाता पिंटू कुमार रौनियार


चौतरवा।प्रखंड बगहा एक स्थित पतिलार पंचायत के चैनपुर स्थित काली माता स्थान से शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसकी अध्यक्षता पतिलार मुखिया पायल मिश्रा और मुखिया प्रतिनिधि डॉ अभिषेक मिश्रा ने किया कलश यात्रा चैनपुर काली स्थान से होकर पंचायत स्थित एतिहासिक मां बहुरहिया मन्दिर से होते हुए रतवल रोहुवा नदी से जल भर कर फिर लक्ष्मीपुर होते हुए काली स्थान तक आई जिसमें लगभग 501 कन्याओं ने भाग लिया कलश यात्रा को पूरे सामाजिक सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सुरेश यादव अपने पूरे टीम के साथ पूरी मुस्तैदी के साथ मौजुद रहे।वही मुखिया प्रतिनिधि डॉ अभिषेक मिश्रा अपने पंचायत स्तरीय आपदा मित्रों की टीम के साथ कलश यात्रा में शामिल श्रदालु और कन्याओं को सड़क पर सुरक्षित तरीके से जल भराव हो सके इसके लिए पूरी व्यवस्था में लगे रहे मुखिया पायल मिश्रा ने बताया की पतिलार की भूमि हर वर्ग और समुदाय के धार्मिक कार्यों में सदैव लगे रहने वाली भूमि के नाम से जानी जाती है और सभी लोग बढ़ चढ़ कर इसमें भागीदारी लेते है पुजा समिति के सदस्यो में धुरेंद् यादव, अरविन्द यादव, राजेंद्र यादव, वासुदेव यादव , शांति देवी लालमुनि देवी, रीना देवी आदि आदि सहित हजारों की संख्या में लोग मौजुद रहे।
No comments:
Post a Comment